Search

April 12, 2026 11:21 pm

विपक्ष की बढ़ी बेचैनी, शबरी पाल–पंकज मिश्रा मुलाकात से पाकुड़ की सियासत में हलचल तेज।

पाकुड़: नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शबरी पाल और उपाध्यक्ष राणा ओझा ने रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता व मुख्यमंत्री प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से साहिबगंज स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की बात सामने आई है। हालांकि, इस बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद चुनाव के दौरान शबरी पाल का राजनीतिक सफर काफी चर्चा में रहा था। शुरुआत में उन्हें भाजपा का समर्थन मिलने की चर्चा रही, लेकिन बाद में पार्टी ने रुख बदल लिया। इसके बावजूद शबरी पाल ने बागी तेवर अपनाते हुए चुनाव मैदान में उतरकर जीत हासिल की थी। जीत के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर लगातार कयास लगाए जाते रहे हैं। इधर, पंकज मिश्रा से हुई इस मुलाकात ने इन अटकलों को एक बार फिर हवा दे दी है। हालांकि, शबरी पाल ने स्पष्ट किया है कि यह मुलाकात पूरी तरह से शिष्टाचार भेंट थी और इसका उद्देश्य केवल शहर के विकास को लेकर चर्चा करना था। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य पाकुड़ शहर का विकास है और इसके लिए वे हर उस व्यक्ति से संवाद करेंगी, जहां से सहयोग की उम्मीद होगी। इस मुलाकात का किसी भी प्रकार की राजनीति से कोई संबंध नहीं है।

Also Read: E-paper 17-02-2026
img 20260412 wa00385615348622638842248
img 20260412 wa00395899844378972227678

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!