Search

May 31, 2026 12:15 am

11वीं के नतीजों में चमकी आकांक्षा, 234 अंक लाकर बनीं पाकुड़ जिला टॉपर।

पाकुड़: झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार जिले में जिदातो इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा आकांक्षा भगत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। आकांक्षा की सफलता पर विद्यालय के शिक्षक बिनोद कुमार ने कहा कि उनकी एकाग्रता, मेहनत और अनुशासन ही उन्हें अन्य विद्यार्थियों से अलग बनाता है। वहीं, कॉमर्स इंस्टीट्यूट, सिंधी पाड़ा के शिक्षक बीनू तिर्थानी ने बताया कि आकांक्षा शुरू से ही मेधावी रही हैं और हर परीक्षा को पूरी गंभीरता से लेती रही हैं। आकांक्षा के पिता नवीन कुमार भगत पेशे से व्यवसायी हैं, जबकि माता शिखा भगत गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार बेहद गर्व महसूस कर रहा है।
आकांक्षा की इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे पाकुड़ जिले का मान बढ़ाया है। आने वाले समय में उनसे और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!