Search

April 15, 2026 11:29 pm

अग्निशमन सेवा सप्ताह, स्कूल में बच्चों को सिखाए गए आग से बचाव के गुर

पाकुड़: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जिला अग्निशमन विभाग द्वारा बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गोकुलपुर स्थित विभागीय कार्यालय में एक मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद शहर के चापाडांगा स्थित डॉन बोस्को स्कूल में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने स्कूली बच्चों को आग से बचाव, सुरक्षा उपायों और आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले जरूरी कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में अग्निशमन कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। ये कर्मी साहस, तत्परता और समर्पण के साथ लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य शिव शंकर दुबे ने कहा कि विभाग के अधिकारियों का स्कूल आकर बच्चों को जागरूक करना गर्व की बात है। इससे बच्चों में सुरक्षा के प्रति समझ और सतर्कता बढ़ती है। अजय कुमार सिंह ने सभी लोगों से अपील की कि आग से संबंधित हादसों से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करें और हमेशा सतर्क रहें। मौके पर हवलदार बैजनाथ राम, नरेंद्र नाथ उड़ाउ समेत विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!