Search

September 27, 2026 9:31 am

सड़क हादसे के पीड़ितों को न्याय, कोर्ट ने 1.75 करोड़ का बांटा मुआवजा।

पाकुड़। व्यवहार न्यायालय परिसर में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) के तहत सड़क हादसा पीड़ितों व उनके आश्रितों को कुल 1 करोड़ 75 लाख 91 हजार 106 रुपए की मुआवजा राशि का चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने की। विभिन्न मामलों में लंबित दावों का निष्पादन करते हुए पीड़ित परिवारों को सीधे चेक सौंपे गए। इनमें एमएसीसी 80/2023 में सर्वाधिक 1.13 करोड़ रुपए, जबकि अन्य मामलों में 1.97 लाख से लेकर 17.67 लाख रुपए तक का मुआवजा दिया गया।
कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश कुमार क्रांति प्रसाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव रूप वंदना किरो, अधिवक्ता और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों को समय पर मुआवजा दिलाना प्राथमिकता है। बीमा कंपनियों और अधिवक्ताओं के सहयोग से लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन में तेजी आई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!