Search

April 17, 2026 11:16 pm

दुकान किराया बढ़ोतरी का विरोध, व्यापारियों ने सौंपा आपत्ति पत्र

पाकुड़ नगर परिषद की दुकानों के किराए में की गई वृद्धि के खिलाफ शहर के दुकानदारों ने विरोध जताया है। शनिवार को बड़ी संख्या में व्यापारियों ने उपायुक्त और नगर परिषद प्रशासन को सामूहिक आपत्ति पत्र सौंपकर निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की।दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद के साथ हुए पूर्व एग्रीमेंट में यह प्रावधान है कि हर तीन वर्ष में किराए में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। व्यापारी इसी आधार पर अब तक बढ़ा हुआ किराया जमा करते आ रहे हैं। इसके बावजूद हाल में जारी आदेश (ज्ञापांक संख्या 03/2024-2025) के तहत किराए में प्रति दुकान ₹1200 मासिक की वृद्धि कर दी गई है, जिसे व्यापारियों ने अनुचित बताया है।व्यापारियों के अनुसार, यह निर्णय बिना किसी पूर्व सूचना या विचार-विमर्श के लिया गया है, जिससे छोटे दुकानदारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बढ़ोतरी के आदेश को तत्काल स्थगित किया जाए और किराया वृद्धि पूर्व निर्धारित शर्तों के अनुसार ही लागू की जाए।आपत्ति पत्र पर जयंत चक्रवर्ती, संतोष कुमार लखवानी, हुमा सिरीन, बिष्णु दास, अमानजीत सिंह, हबीबुर रहमान और रफीकुल इस्लाम सहित सैकड़ों से अधिक दुकानदारों के हस्ताक्षर हैं।व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे आगे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!