Search

April 19, 2026 3:03 am

नाबालिक हत्याकांड में चैनपुर थाना पुलिस ने जांच तेज कर दिया है, हर चीज की हो रही बारीकी से जांच

मेदिनीनगर, चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशियारा गांव में बीते वर्ष दस वर्षीय नाबालिक बच्ची की हत्या मामले में चैनपुर थाना पुलिस द्वारा पुलिसिया जांच अब तेज हो गई है, मामले में शक के दायरे में आए दर्जनों युवकों का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच कराया जा रहा है, इस दौरान उन दो युवकों का भी मेडिकल परीक्षण किया गया जिन पर परिजनों ने सीधे आरोप लगाया था, संग्धित को डीएनए टेस्ट जांच के लिए लाया गया, अब जांच को वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है , ज्ञात हो की 7 नवंबर 2025 को बच्ची अचानक लापता हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी का आवेदन परिजनों द्वारा चैनपुर थाना में कराई थी, दो दिन बाद 9 नवंबर 2025 की सुबह गांव के ही एक कुएं से बच्ची का शव बरामद हुआ था

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!