Search

April 19, 2026 1:40 am

मेघा भारद्वाज बनीं 33वीं उपायुक्त, बोलीं—हर पात्र तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ।

पाकुड़: जिले के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव के साथ शनिवार को एक नई शुरुआत हुई। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2016 बैच की अधिकारी श्रीमती मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ की 33वीं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालते ही उपायुक्त ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि अब योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी और पारदर्शिता दोनों पर समान जोर रहेगा।
मीडिया से बातचीत में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि “प्रशासन का लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसके लिए शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाएगी।”उन्होंने यह भी बताया कि जिले में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी और जरूरत के अनुसार सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात दोहराते हुए उन्होंने अधिकारियों को टीमवर्क के साथ काम करने का निर्देश दिया। नई उपायुक्त के पदभार संभालने के साथ ही जिले में प्रशासनिक सक्रियता और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

img 20260418 wa00584744854332432823212
img 20260418 wa00578276796268984006326

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!