Search

April 19, 2026 1:43 am

सदर अस्पताल को बेहतर बनाने की तैयारी, रेफरल सेंटर का टैग हटाने का लक्ष्य, डॉ तनवीर।

सड़क, बिजली और स्वास्थ्य पर एक्शन मोड में डॉ. तनवीर आलम।

पाकुड़ कांग्रेस के दिग्गज नेता आलमगीर आलम एवं विधायक निसात आलम के पुत्र सह प्रदेश महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने पाकुड़ कांग्रेस भवन पहुंचकर जन समस्याओं को सुना। उन्होंने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया है कि जिले की मूलभूत समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने बिजली, सड़क और अस्पतालतीनों मोर्चों पर चल रहे कार्यों पर कहा कि पाकुड़ से दुमका जाने वाली मुख्य सड़क (पाकुड़-हिरणपुर मार्ग) की बदहाली पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन ने सड़कों को जर्जर कर दिया है। इसके समाधान के लिए पियादापुर बाईपास की फाइल को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है।जल्द ही इसका निर्माण कार्य धरातल पर उतरेगा, जिससे शहर को जाम और खराब सड़कों से मुक्ति मिलेगी। वही बिजली की समस्या पर उन्होंने बताया कि दुमका से पाकुड़ आने वाली हाई-वोल्टेज लाइन (1.32 लाख वोल्टेज) के एक सर्किट में खराबी के कारण पिछले दिनों आपूर्ति बाधित हुई थी। डॉ. आलम ने बिजली विभाग के एमडी श्रीवास्तव से टेलीफोन पर वार्ता कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शाम के समय होने वाली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने सुधार के लिए एक-दो दिन का समय मांगा है।स्वास्थ्य सेवाओं पर डॉ. आलम ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि सदर अस्पताल से ‘रेफरल सेंटर’ का टैग हटाया जाए।” उन्होंने बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया है और सीएस के साथ बैठक कर जरूरी उपकरणों और संसाधनों की सूची मांगी है। संसाधनों की कमी को दूर कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गंभीर मरीजों को बाहर रेफर करने के बजाय पाकुड़ में ही बेहतर इलाज मिल सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!