Search

September 27, 2026 7:18 am

पच्चीस लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार।

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीपलजोरी मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान संजय राजवंशी (पिता- स्वर्गीय जतन राजवंशी), निवासी नवीनगर, थाना मालपहाड़ी ओपी को पकड़ा गया। उसके पास से मोटरसाइकिल (संख्या JH 16H 2203) पर ले जाई जा रही करीब 25 लीटर देशी शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद अधीक्षक, पाकुड़ को विधिवत प्रतिवेदन भेजा गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!