Search

September 27, 2026 6:40 am

दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पाकुड़। मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कालिदासपुर निवासी भैया सोरेन (पिता स्व. रघु सोरेन) और झिकरहट्टी निवासी मनवारुल शेख (पिता स्व. सौकत अली) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, भैया सोरेन के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर एक व्यक्ति को धक्का मारकर घायल करने का मामला दर्ज है, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं, मनवारुल शेख के विरुद्ध महिला प्रताड़ना से संबंधित मामला न्यायालय में चल रहा है। दोनों मामलों में अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!