Search

April 21, 2026 11:09 am

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)थाना क्षेत्र के साहिबगंज गोविंदपुर हाईवे एक्सप्रेस धुंदापहाड़ी पुल के समीप सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौत घटनास्थलकारी हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फूलपहाड़ी गांव निवासी वकील मराण्डी 17, पुलिस हांसदा 18 व संग्राम हांसदा 18 एक ही मोटरसाइकिल में लिट्टीपाड़ा हटिया आए थे उसी दरमियान घर लौट के क्रम में धुंदापुल के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वकील मरांडी व पुलिस हांसदा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।जबकि संग्राम हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया ।घटना की खबर पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर पाकुड़ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!