पाकुड़। जिले में लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में O.M. केस संख्या 204/24 के वारंटी अभियुक्त मोहम्मद शमीम हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद शमीम हुसैन, स्वर्गीय फोटिक विश्वास के पुत्र हैं और संग्रामपुर, थाना पाकुड़ मुफस्सिल के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस ने विधि-सम्मत कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




