Search

September 27, 2026 5:01 am

महिला से मारपीट, छेड़खानी और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पाकुड़: नगर थाना कांड संख्या 163/25, दिनांक 9 जून 2025 से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुद्धू पहाड़िया (पिता स्व. बादल पहाड़िया), निवासी ग्राम कूड़ापाड़ा, थाना पाकुड़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर एक महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट, छेड़खानी करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 329(4), 74 एवं 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!