Search

April 22, 2026 12:53 am

चला सख्त वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, वसूला गया जुर्माना।

पाकुड़। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना प्रभारी गौरव कुमार और जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना मुख्य द्वार पर संचालित हुआ। अभियान के दौरान पाकुड़-पश्चिम बंगाल मार्ग से आने-जाने वाले दोपहिया और तिपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। जांच में ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन और वाहनों में अवैध संशोधन जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। करीब 25 से अधिक वाहनों की जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन के मामलों में 17 दोपहिया और 6 तिपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कुल 38,650 रुपये का जुर्माना ऑनलाइन ई-पॉस मशीन के माध्यम से वसूला गया। जांच के दौरान पकड़े गए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक भी किया गया और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, अजहद अंसारी, अमित कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!