राजकुमार भगत
पाकुड़। वर्ष 2026 की मैट्रिक (वार्षिक माध्यमिक) परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जारी टॉप-10 सूची में सभी सफल छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है, जो जिले की शिक्षा गुणवत्ता को दर्शाता है। अपग्रेड कन्या उच्च विद्यालय, पाकुड़िया की आकृति कुमारी ने 477 अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रानी ज्योतिर्मय गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा हेमा कुमारी ने 474 अंक (94.80%) लाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की गुलशन आरा ने 473 अंक (94.60%) के साथ चौथा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। अपग्रेड हाई स्कूल, कारियोडीह के फरहान अंसारी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया। छठे से दसवें स्थान तक भी बड़ी संख्या में छात्रों ने शानदार अंक हासिल किए, जिससे जिले में प्रतिस्पर्धा का स्तर ऊंचा रहा। इस वर्ष टॉप-10 सूची में कुल 24 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई, जो विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और मजबूत तैयारी का प्रमाण है। शिक्षकों और अभिभावकों ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए इसे छात्रों की मेहनत और विद्यालयों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। जिला शिक्षा विभाग ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह परिणाम न सिर्फ विद्यार्थियों की उपलब्धि है, बल्कि पूरे पाकुड़ जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है।

पाकुड़





