Search

September 27, 2026 2:44 am

पाकुड़ के अर्जुन के हाथों में झारखंड टीम की कमान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

पाकुड़: पाकुड़ जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पाकुड़ राज +2 के छात्र अर्जुन गोस्वामी को 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का कप्तान बनाया गया है। उनके नेतृत्व में 16 सदस्यीय झारखंड स्कूली क्रिकेट टीम गुरुवार को रांची से तेलंगाना के जादचर्ला के लिए रवाना हुई।यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें देशभर की टीमें हिस्सा लेंगी। टीम का चयन ‘खेलो झारखंड’ के तहत राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। खिलाड़ियों को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से ट्रैकसूट, टी-शर्ट और खेल किट उपलब्ध कराए गए।अर्जुन की इस उपलब्धि से पाकुड़ जिले में खुशी की लहर है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार सिंह, एडीपीओ पीयूष कुमार एवं प्रभाग प्रभारी राजेश कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।

खेल शिक्षक की मेहनत रंग लाई

अर्जुन की सफलता के पीछे विद्यालय के खेल शिक्षक आलमगीर आलम की अहम भूमिका रही है। उन्होंने लगातार प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देकर अर्जुन को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों की भी सराहना की जा रही है।वहीं, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन समेत अन्य अधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!