Search

September 27, 2026 2:45 am

बिजली तार चोरी करते युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पाकुड़। नगर थाना पुलिस ने कांड संख्या 87/26 के तहत कार्रवाई करते हुए बिजली तार चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विक्की मंडल (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमसर गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को ज्यूडिशल कॉलोनी के पास स्थित एक बंद पड़े मकान में चोरी की घटना को अंजाम देते समय आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया बिजली का तार भी बरामद किया गया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!