Search

April 25, 2026 3:58 pm

सड़क सुरक्षा को लेकर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट सक्रिय, उपायुक्त से मिलकर उठाई जाम और दुर्घटनाओं की गंभीर समस्या






मेंदनीनगर: सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर लगातार सक्रिय संस्था वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने आज नवनियुक्त उपायुक्त महोदय से मुलाकात कर शहर की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा। इस दौरान शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने, टूटी सड़कों के पुनर्निर्माण, धूल की समस्या से निजात, सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने तथा शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

बताया गया कि शादी-ब्याह के मौसम में शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर, लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। खासकर युवाओं की असमय मृत्यु उनके परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति बनती जा रही है, जिसे हर हाल में रोकना आवश्यक है।

उपायुक्त महोदय ने इन सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना भी की।

संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि उनकी टीम लगातार लोगों को सड़क पर सतर्क रहने के लिए जागरूक करती रहेगी और प्रशासन के सहयोग से इस अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से अभिभावकों से आग्रह किया गया कि वे अपने बच्चों को वाहन देने के साथ हेल्मेट पहनने के लिए भी अनिवार्य रूप से प्रेरित करें।

मौके पर मौजूद डॉक्टर अमितू सिंह ने छात्रों से कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए हमेशा सजग रहना जरूरी है। वहीं अभियान की वक्ता मंजू चंद्रा ने कहा कि जीवन की सुरक्षा के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!