Search

April 26, 2026 12:58 am

चाकू दिखाकर युवती को उठाने पहुंचा विवाहित, ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा

ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले किया।

हिरणपुर (पाकुड़): प्रेम प्रसंग में प्रखंड के एक लड़की को जबरन ले जाने के दौरान शनिवार को स्वजन व ग्रामीणों ने विवाहित युवक को पकड़कर बंधक बना लिया। जहां युवक के पास एक चाकू भी बरामद हुआ। इसके बाद लड़की वालों द्वारा युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। गांव की लड़की अपने मां के साथ शिवतल्ला पाकुड़ में रहती है। जहां मोबाइल के माध्यम से युवक धुलियान बंगाल निवासी रॉकी मण्डल के साथ सम्पर्क हुआ। जहां युवक ने अपने को अविवाहित बोलकर शादी करने की बात बोलकर लड़की को अपने घर ले गया। जहां युवक की पहली पत्नी व एक बच्चे को घर में देख कुछ दिनों के बाद धुलियान से अपने घर लौट आई। घर वापस आने के बाद भी युवक शिवतल्ला आकर धमकी देते हुए लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने का काफी प्रयास किया। इस भय से लड़की की मां पुत्री को लेकर मायके आकर रहने लगी। शनिवार को युवक गांव में आकर लड़की को जबरन ले जाने चाहा , पर लड़की ने जाने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को बंधक बना लिया। पीड़ित लड़की ने बताई की मुझे झूठ बोलकर बहकाया था। मुझसे कई बार मारपीट भी किया था। उधर थाना में पीड़ित लड़की द्वारा युवक के विरुद्ध लिखित शिकायत किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!