Search

April 26, 2026 12:58 am

चार महीने में ढहने लगा 41 लाख का स्वास्थ्य भवन, सिस्टम की लापरवाही ने खोल दी गुणवत्ता की पोल

हिरणपुर पीएचसी में दरारों से उठे सवाल—घटिया निर्माण पर जांच और कार्रवाई की मांग तेज

हिरणपुर (पाकुड़): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर का नवनिर्मित भवन निर्माण के महज चार महीने के भीतर ही जर्जर होने लगा है। जहां दीवार सहित पिलरों में दरारें देखी जा रही है।ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के तहत करीब 41 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2025 को इसकी स्वीकृति दी गई थी । निर्माण कार्य के दौरान संवेदक द्वारा भारी अनियमितता बरती गई थी। जिसकारण भवन की स्थिति जर्जर होने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, भवन के निर्माण में भारी अनियमितता व घटिया सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इतने कम समय में ही भवन का इस तरह क्षतिग्रस्त होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने भवन की मरम्मत जल्द से जल्द कराने की भी अपील की है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। इस सम्बंध में भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता जनार्दन मण्डल ने बताया कि विभाग के ही देखरेख में भवन निर्माण की गई थी , इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

img 20260425 wa00217417199441953804515
img 20260425 wa00232902732213945333055

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!