Search

April 27, 2026 11:47 pm

ई-रिक्शा पलटने से चालक गंभीर घायल, पैर टूटा – अस्पताल रेफर।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़): पाकुड़िया-पलियादह मुख्य सड़क पर सोमवार को एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, चालक सुकुमार मंडल अपनी सवारी को पाकुड़िया में छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पलियादह के हरिपुर गांव के पास एक तीखे मोड़ पर उन्होंने संतुलन खो दिया, जिससे ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक का एक पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय चालक नशे में था। घटना के वक्त वाहन में कोई सवारी मौजूद नहीं थी। घायल चालक पलियादह का ही निवासी है। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत घटना की सूचना पाकुड़िया थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

img 20260427 wa00193276559050009085260

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!