अक्षय कुमार
हजारीबाग। अनुमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग, आदित्य पाण्डेय एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग, डाॅ० शशि जायसवाल के निर्देशानुसार मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग, मो0 मंजर हुसैन एवं खाद्य सुरक्षा टीम के द्वारा हजारीबाग स्थित विभिन्न स्ट्रीट फूड भेन्डरों का औचक निरिक्षण किया।


इस दौरान गुपचुप एवं फार्ट फूड ठेला एवं दुकानों का जाँच किया गया जो पैगोडा चैक, बडा अखाडा चैक, महावीर स्थान चैक, गोला रोड, जमा मस्जिद चैक, काली बाड़ी, अन्नदा चैक, के0बी वूमेन्स काॅलेज, निर्मल महतो पार्क, गांधी मैदान मटवारी, वी टू माॅल के समीप, संत जेवियर स्कुल के पास एवं झील परिसर में स्थित दुकानों एवं ठेलों का जाँच किया जिसमें साथ ही मौके औद्योगिक रंगो की जाँच की गई जिसमें गुपचुप के मसालों में जैसे चोखा एवं चटनी में औद्योगिक रंगो पुष्टि होने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही सभी गुपचुप एवं स्ट्रीट फूड भेन्डरों को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि मास्क, ऐप्रोन एवं ग्लब्स लगाकर ही खाद्य पदार्थो का बिक्री करे। पानी में आरओ के जार का ही इस्तेमाल करें। कुल 43 गुपचुप एवं स्ट्रीट फूड भेन्डरों की जाँच की गई। गुपचुप एवं स्ट्रीट फूड भेन्डरों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के उल्लघंन करने पर विधि सम्वत कारवाई की जायेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में विकास शर्मा, सुरज कुमार, धनेश्वर कुशवाहा शामिल रहे।






