अक्षय कुमार
घाटो। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में प्रार्थना सभा के दौरान नौवीं “अ” के छात्र लक्की राज को बधाई दी गई। बताते चले की लक्की राज ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित “Power Star Super Speed Kho-Kho National Championships” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है।

इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन गुरुग्राम, हरियाणा में किया गया था। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। मौके पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी ने लक्की राज को इस शानदार सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और निरंतर प्रयास एवं समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय परिवार लक्की राज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है तथा आशा करता है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।





