पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कार्रवाई की गई। नगर थाना पुलिस ने दुर्गापुर मोड़ के समीप कोयला रोड पर छापेमारी कर अवैध रूप से कोयला परिवहन करते हुए 2 मोटरसाइकिल और 12 साइकिल को जब्त किया। इस दौरान करीब 30 क्विंटल कच्चा कोयला भी बरामद किया गया। जब्त सभी वाहनों और कोयले को नगर थाना लाया गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस मामले में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 91/2026, दिनांक 1 मई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Also Read: खाद्यान्न आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर उठाव और पारदर्शी वितरण के सख्त निर्देश








