Search

May 1, 2026 9:20 pm

कोयला की अवैध ढुलाई पर पुलिस की छापेमारी, तीस क्विंटल कोयला सहित दो बाइक जब्त।

पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कार्रवाई की गई। नगर थाना पुलिस ने दुर्गापुर मोड़ के समीप कोयला रोड पर छापेमारी कर अवैध रूप से कोयला परिवहन करते हुए 2 मोटरसाइकिल और 12 साइकिल को जब्त किया। इस दौरान करीब 30 क्विंटल कच्चा कोयला भी बरामद किया गया। जब्त सभी वाहनों और कोयले को नगर थाना लाया गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस मामले में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 91/2026, दिनांक 1 मई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

img 20260501 wa00283286220421264509320
img 20260501 wa00272305694938064362211

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!