Search

September 26, 2026 5:30 pm

मेट्रिक टॉपर्स सम्मानित, बच्चों का बढ़ा हौसला।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार को घाघरजानि स्थित बीपीआरसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेट्रिक में टॉपर स्थान प्राप्त बच्चो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्क्रमित उच्च विद्यालय वीरग्राम , उउवि तोड़ाई , मॉडल प्लस टू विद्यालय हिरणपुर , कस्तूरबा गांधी विद्यालय , संत गोरेटटी विद्यालय तोड़ाई , उउवि डांगापाड़ा , प्लस टू विद्यालय बड़तल्ला व अपग्रेड प्लस टू विद्यालय के तीन -तीन टॉपर बच्चे शामिल हुए। जिन्हें बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार , बीपीओ बीआरसी किशन भगत व बीपीओ ट्विंकल चौधरी ने मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। वही सम्बन्धित विद्यालयों के शिक्षकों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ।उपस्थित बच्चो को उत्साह बढ़ाते हुए बीडीओ ने कहा कि बच्चो ने कड़ी मेहनत कर यह सफलता अर्जित किया है। अब आगे की शिक्षा व लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना है। उच्च शिक्षा को लेकर भी आपको काफी मेहनत करना है। वही सीओ ने कहा कि शिक्षा हासिल करने की लक्ष्य लिए सभी आगे बढे। आप जिस उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ना चाहते है। सफलता अवश्य मिलेगी। यही शुभकामना।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!