Search

May 6, 2026 11:32 pm

खबर का असर: हरकत में आया प्रशासन ने वृद्ध महिला तक पहुंचाया राशन

जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देश पर राशन कार्ड सुधार की प्रक्रिया भी शुरू।

पाकुड़: पतरापाड़ा गांव की वृद्ध महिला रुकमणी पुजहरनी की बदहाल स्थिति सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन बुधवार सुबह जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार अभिषेक के निर्देश पर विभागीय कर्मी गांव पहुंचे और वृद्ध महिला को राशन उपलब्ध कराया गया।बताया जा रहा है कि रुकमणी पुजहरनी लंबे समय से राशन कार्ड में नाम संबंधी गड़बड़ी के कारण सरकारी राशन से वंचित थीं। उनकी पीड़ा सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए राहत पहुंचाई।विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला की समस्या सुनी तथा राशन कार्ड में हो रही त्रुटियों को सुधारने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर जल्द ही कार्ड को सही कराया जाएगा, ताकि भविष्य में उन्हें नियमित रूप से सरकारी राशन मिल सके।गौरतलब है कि वृद्ध महिला ने बताया था कि वे अकेली रहती हैं और गुजारे के लिए कभी-कभी झोला और कटोरी लेकर मांगने निकल जाती हैं। खबर सामने आने के बाद ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासनिक महकमे में भी हलचल मच गई।स्थानीय लोगों ने प्रशासन की त्वरित पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि अब वृद्ध महिला को नियमित रूप से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!