Search

May 10, 2026 11:56 pm

तेज आंधी से बिजली लाइन पर गिरा ताड़ का पेड़, तीन पोल क्षतिग्रस्त—दर्जनों घर अंधेरे में डूबे।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के बीचामहल पंचायत अंतर्गत बीचामहल गांव के बड़ा टोला में बीती रात आई तेज आंधी ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आंधी के दौरान एक बड़ा ताड़ का पेड़ बिजली लाइन पर गिर जाने से तीन बिजली पोल और उससे जुड़े तार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। इस घटना से लगभग 15 से 20 घर सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। बिजली गुल होने के कारण गांव में घना अंधेरा छा गया है और ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और पेयजल आपूर्ति पर इसका व्यापक असर पड़ा है।ग्रामीणों के अनुसार, आंधी इतनी तेज थी कि ताड़ का पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे बिजली तारों पर आ गिरा, जिससे पूरा सिस्टम ध्वस्त हो गया। रात के समय अचानक बिजली कटने से लोगों में कुछ देर के लिए भय और असहजता का माहौल भी बन गया। घटना की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका था। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र क्षतिग्रस्त पोल और तार की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सामान्य जनजीवन फिर से पटरी पर लौट सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!