पाकुड़। नगर थाना पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी हामिद शेख, पिता शाह जमाल शेख, निवासी बड़ी अलीगंज, पाकुड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार वह नगर थाना कांड संख्या 12/2015 का स्थायी वारंटी था।





