Search

June 28, 2026 1:01 pm

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर पकड़े गए

पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़ा है। यह कार्रवाई हरीशपुर और पाइकपाड़ा इलाके में की गई। जानकारी के अनुसार, हरीशपुर में ट्रैक्टर संख्या WB93 3156 को जांच के दौरान रोका गया। जांच में पाया गया कि ट्रैक्टर में खनिज चालान तो मौजूद था, लेकिन लोड की गई मात्रा चालान से अधिक थी। वहीं पाइकपाड़ा में एक अन्य ट्रैक्टर को बिना किसी वैध चालान के डस्ट लदा हुआ परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इस ट्रैक्टर पर कोई नंबर भी अंकित नहीं था।
दोनों मामलों में अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन पदाधिकारी, पाकुड़ को प्रतिवेदन भेज दिया गया है। प्रशासन द्वारा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सख्त निगरानी जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!