Search

July 30, 2026 5:28 am

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पाकुड़-बरहरवा एनएच-133ए का किया निरीक्षण, जल्द बनेगा नया डीपीआर।

पाकुड़। साहिबगंज और पाकुड़ जिले को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण पाकुड़-बरहरवा एनएच-133ए की जर्जर स्थिति को लेकर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की बदहाल स्थिति, जलजमाव और संकरे हिस्सों की समस्याओं का जायजा लेते हुए इसके शीघ्र समाधान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।आलमगीर आलम ने कहा कि सड़क की मरम्मती का मेंटेनेंस पीरियड समाप्त हो चुका है, ऐसे में पुराने संवेदक से काम कराना संभव नहीं है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यथाशीघ्र नया डीपीआर तैयार कर भेजने का निर्देश दिया, ताकि सड़क की मरम्मती का कार्य जल्द शुरू कराया जा सके और लोगों को जर्जर सड़क एवं जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान केंचुआ पुल से भीमपाड़ा तथा श्रीकुंड से पलाशबोना तक के संकरे मार्गों पर भी चर्चा की गई। इन स्थानों पर आवागमन सुगम बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क के दोनों ओर गार्डवाल निर्माण कराने की योजना पर भी पहल की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एनएच के सहायक अभियंता राकेश भगत, कनीय अभियंता देव सोरेन एवं विक्टर बेसरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!