Search

September 26, 2026 2:48 am

शिक्षको का टीएनए ऑनलाइन परीक्षा प्रारम्भ।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार से शिक्षको की आवश्यकता आकलन परीक्षा (टीचर नीड असेसमेंट) प्रारम्भ हुई। जिसका जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार व सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार ने भी अनुश्रवण किया। परीक्षा 12 से 14 मई तक आयोजित होगी। पहली पाली के परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के 42 शिक्षको ने भाग लिया। बीपीओ किशन भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षको की शिक्षण गुणवत्ता , दक्षता का आकलन किया जाना है। शिक्षको को शिक्षण कार्य मे क्या क्या कठिनाइयां है।किस विषय पर क्या जरूरत है।इसकी आकलन की जाएगी। तीन दिनों के अंदर सभी विद्यालयों के शिक्षको को इस परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है। इस मौके पर बीआरपी संजय जयसवाल , प्रवीण कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!