Search

May 12, 2026 8:51 pm

हनुमान मंदिर की पूजा सम्पन्न, पिंकी मंडल ने की शिरकत — गांव में भक्ति का माहौल।

राजकुमार भगत

पाकुड़/ तिलभिट्टा स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में आज मेला मैदान परिसर में हनुमान मंदिर की विधिवत पूजा-अर्चना भव्य रूप से संपन्न हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए हवन, मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा की गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए इसे अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह हनुमान मंदिर और अधिक भव्य रूप लेगा तथा समाज में एकता, आस्था और संस्कार का संदेश देगा।
कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। ग्रामीणों में मंदिर के प्रति विशेष आस्था और गर्व का भाव देखा गया। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रभात रविदास, सचिव संटू महतो, संस्थापक सुशांतो सिंह सहित भगत बंसी, गोविंद घोष, अर्जुन राय, बच्चू रजक, विकास भगत, सघन, जिज्ञासन, विजय रविदास, दिलीप प्रमाणिक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

img 20260512 wa0025676233558430378759

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!