Search

May 14, 2026 12:19 am

35 साल से बदहाल सड़क, अब ग्रामीणों का फूटा गुस्सा — 16 मई को तालवा चौक पर होगा चक्का जाम।

पाकुड़िया। लागडुम पंचायत अंतर्गत तालवा चौक से खाडू टोला तक करीब 20 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अब आंदोलन का रास्ता पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने ग्राम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि आगामी 16 मई 2026 को तालवा चौक पर पाकुड़िया–पाकुड़ मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क को जाम कर आवागमन पूरी तरह ठप किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क वर्ष 1982-83 में आरईओ द्वारा एक बार पक्की की गई थी, लेकिन उसके बाद से आज तक न तो इसका जीर्णोद्धार हुआ और न ही पुनर्निर्माण। लगातार उपेक्षा के कारण सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है और कई हिस्सों में सड़क का नामोनिशान तक मिट गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्षों से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से लगातार मांग के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं हुई, जिसके कारण अब वे आंदोलन के लिए मजबूर हैं।
ग्राम सभा में उपस्थित बिमल हांसदा, सुमन रविदास, बाबूरजी हेंब्रम, चंदन कुमार, रामशंकर प्रसाद, रामजी रविदास सहित अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 16 मई को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन चक्का जाम और धरना प्रदर्शन में बदल दिया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!