Search

July 1, 2026 5:18 pm

छेड़खानी, मारपीट और मोबाइल छीनने का गंभीर आरोप, नगर थाना में शिकायत।

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के हरिडांगा–हरिणचौक मोहल्ले में एक युवती के साथ छेड़खानी, मारपीट और सबूत मिटाने की नीयत से मोबाइल फोन छीनने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना 07 मई की बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार मोहल्ले के ही राजा भगत ने अचानक उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ भी आरोपी ने मारपीट की।
पीड़िता का आरोप है कि जब वह घटना का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए जबरन मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया ताकि मारपीट और छेड़खानी से जुड़े वीडियो साक्ष्य को मिटाया जा सके। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि छीने गए मोबाइल में घटना के महत्वपूर्ण वीडियो सबूत मौजूद हैं। उसने नगर थाना प्रभारी से आरोपी के खिलाफ जल्द प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!