Search

May 21, 2026 5:12 pm

नब्बे दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत मंडल कारा में बंदियों को किया गया जागरूक।

पाकुड़। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चल रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत मंडल कारा पाकुड़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश तथा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकार लगातार कार्य कर रहा है और हर व्यक्ति को कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। इस दौरान बाल श्रम, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा एवं अपराध से जुड़े मामलों को लेकर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जेल प्रशासनिक अधिकारी सहित पैरा लीगल वॉलंटियर्स मोकमाउल शेख एवं सुजाता घोष उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!