Search

May 20, 2026 11:04 pm

भीषण गर्मी में चैंबर ऑफ कॉमर्स बना राहत का सहारा, राहगीरों के बीच बांटा सत्तू का घोल

पाकुड़: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के बीच पाकुड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सराहनीय पहल की। चैंबर की ओर से शहर के व्यस्त चौराहे पर सेवा शिविर लगाकर राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और आम लोगों के बीच ठंडा सत्तू का घोल वितरित किया गया।
दोपहर की तेज धूप और उमस से परेशान लोगों ने बड़ी संख्या में शिविर पहुंचकर सत्तू का घोल पिया और राहत महसूस की। चैंबर के सदस्यों ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में सत्तू शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में भी काफी मददगार होता है। इसी सोच के साथ लोगों की सेवा के लिए यह आयोजन किया गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और संस्था आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य करती रहेगी। शिविर में मौजूद सदस्यों और व्यवसायियों ने स्वयं लोगों को सत्तू का शरबत पिलाया। चैंबर की इस पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। राहगीरों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच इस तरह की सेवा लोगों को राहत देने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!