Search

May 23, 2026 12:52 am

सड़क दुर्घटना में सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल, अज्ञात ट्रैक्टर चालक फरार

पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकुड़िया–दुमका मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क पर गुरुवार देर शाम मोंगला बांध के पास सड़क दुर्घटना में अमकोना गांव निवासी लगभग 46 वर्षीय रेजाउल मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रेजाउल मियां प्रतिदिन की तरह पाकुड़िया मार्केट से सब्जी बेचकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोंगला बांध पालटोला मुख्य सड़क पर दुमका की ओर से आ रहे तेज रफ्तार और हल लगे अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रेजाउल मियां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर जमीन जोतने वाला हल लगा हुआ था और तेज गति से चल रहा था, जिससे सामने से आ रहे बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिला और सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पाकुड़िया पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. गंगा शंकर शाह और डॉ. मंजर आलम ने प्राथमिक उपचार किया। जांच में पाया गया कि घायल के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने और अज्ञात ट्रैक्टर चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलते ही थाना के एएसआई संजीव टुडू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!