Search

May 23, 2026 12:51 am

तेज रफ्तार टेम्पो पलटा,तीन यात्री गंभीर, मोटरसाइकिल बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क करीयोडीह गाँव के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार टेम्पो पलटने से तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है।जानकारी के अनुसार टेम्पो संख्या जेएच16 जे 7541 लिट्टीपाड़ा से यात्री लेकर हिरणपुर जा रहा था कि करिओडीह गांव के समीप सामने से आ रहे मोटरसाइकिल को बचाने एवं खराब सड़क के कारण टेम्पो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया जिससे टेम्पो में सवार थाना क्षेत्र के जितपुर निवासी अनिल मरांडी 32 वर्ष , मुर्गाबनी गाँव निवासी मरांगमय सौरेन 35 , लुखी मुर्मू 65 गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच सभी घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया,जहा डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के लिए पाकुड़ भेज दिया गया।प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित ने बताया सड़क दुर्घटना में सभी घायलो को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।टेम्पू को जब्त कर थाना लाया गया।चालक फरार है।

img 20260522 wa01104621091192234519764
img 20260522 wa01117000705303784085529

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!