Search

July 10, 2026 1:52 am

खुदाई के दौरान बड़ी चूक, जेसीबी से फटी जलापूर्ति पाइपलाइन, सड़क पर बहा पानी; जनजीवन प्रभावित।

पाकुड़ शहर में चल रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य के लिए की जा रही खुदाई में जेसीबी मशीन से मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सैकड़ों लीटर पीने का पानी सड़क पर बह गया और पूरा इलाका जलजमाव की चपेट में आ गया। पाइपलाइन फटते ही मुख्य मार्ग पर पानी का तेज बहाव शुरू हो गया, जिससे सड़क पर कीचड़ फैल गया और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया। स्थिति यह रही कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही लगभग ठप पड़ गई, जबकि राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान उचित समन्वय और सतर्कता नहीं बरती गई, जिसके कारण यह नुकसान हुआ। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल करने तथा सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!