Search

May 24, 2026 12:53 am

पांच माह से खराब चापानल, हरिजन टोला में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

हिरणपुर (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जबरदाहा पंचायत अंतर्गत हरिजन टोला में पिछले पांच महीनों से खराब पड़ा चापानल ग्रामीणों के लिए गंभीर पेयजल संकट का कारण बन गया है। भीषण गर्मी के बीच स्थिति और भी विकट हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। करीब 100 घरों की आबादी इस एकमात्र चापानल पर निर्भर थी, लेकिन इसके खराब हो जाने से ग्रामीणों को अब दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक चापानल की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चापानल की मरम्मत कर पेयजल संकट से राहत दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!