Search

September 25, 2026 4:39 am

चर्च मैदान में तीन दिवसीय प्रार्थना महोत्सव का भव्य समापन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

पाकुड़। चर्च मैदान में आयोजित तीन दिवसीय प्रार्थना महोत्सव का रविवार को शांतिपूर्ण और भव्य वातावरण में समापन हो गया। समापन अवसर पर मौसम अनुकूल रहने से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा मैदान खचाखच भर गया। पूरे आयोजन स्थल में भक्ति गीतों और प्रार्थना से आध्यात्मिक माहौल बना रहा। महोत्सव के अंतिम दिन जमशेदपुर से आए पास्टर अनिल किस्कू ने बाइबल के संदेशों का पाठ करते हुए श्रद्धालुओं को ईश्वर के वचनों से अवगत कराया। इस दौरान ‘हालेलुयाह’ के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। वहीं, ब्रदर सुशील मरांडी ने अपने संबोधन में प्रभु यीशु की शिक्षाओं और उनके संदेशों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया, जिसे लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव, सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। देर रात तक चले इस आयोजन में वेदी से दिए गए संदेशों का श्रद्धालुओं पर गहरा प्रभाव देखा गया।
आयोजन के सफल संचालन में चर्च कमेटी एवं स्थानीय मसीही समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!