Search

September 25, 2026 4:28 am

पेड़ गिरने से टूटा हाई वोल्टेज तार, अंधेरे में डूबा गांव

पाकुड़िया थाना क्षेत्र की बीचपहाड़ी पंचायत अंतर्गत चकला गांव के आदिवासी टोला में शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आंधी के कारण चोड़रा का एक विशाल पेड़ हाई वोल्टेज बिजली तार पर टूटकर गिर पड़ा। इससे बिजली का तार और पोल टूटकर सड़क पर गिर गया, जिसके कारण पूरी रात सड़क पर आवागमन बाधित रहा। घटना के बाद से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लगातार दो दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा छाए रहने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया, ताकि आवागमन बहाल हो सके। हालांकि बिजली विभाग की ओर से अब तक टूटे पोल और तार की मरम्मत नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीण साइमन हेंब्रम और दिनेश मुर्मू ने बताया कि घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग का कोई कर्मी मरम्मत के लिए गांव नहीं पहुंचा है। टूटे पोल को अब तक खड़ा नहीं किया गया है और न ही बिजली तार जोड़ा गया है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द मरम्मत कार्य कर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस प्रचंड गर्मी से राहत मिल सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!