Search

May 26, 2026 12:31 am

जमीन विवाद व एससी-एसटी मामले में फरार दो आरोपी धराए, देर रात छापेमारी में पुलिस को मिली सफलता, जेल भेजे गए

पाकुड़। नगर थाना पुलिस ने एससी-एसटी अधिनियम से जुड़े एक पुराने मामले में फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्तों को देर रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बड़ी अलीगंज निवासी आलेकुल आलम और जाकिर शेख के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ वर्ष 2025 में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में एससी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी बड़ी अलीगंज क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों को थाना लाकर पूछताछ की गई और फिर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!