Search

May 26, 2026 11:56 pm

नए जिला परिवहन पदाधिकारी ने संभाला पदभार, सख्त नियम पालन और बेहतर सेवा पर जोर

पाकुड़। जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मुजाहिद अंसारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में संचालित सभी प्रकार के वाहनों और उनके स्वामियों को मोटर वाहन अधिनियम 1988 के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन करना होगा। नियमों के अनुरूप ही सभी वाहनों का संचालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की पहली प्राथमिकता सड़क पर चलने वाले व्यावसायिक और छोटे वाहनों में ओवरलोडिंग और नियम विरुद्ध परिवहन को पूरी तरह रोकना होगा। इसके लिए नियमित जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नए डीटीओ ने यह भी कहा कि कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों और वाहन चालकों के कार्यों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निष्पादित किया जाएगा। इसके लिए कार्यालय प्रबंधन को बेहतर बनाया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि कार्यालय में बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही यह भी प्रयास रहेगा कि अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन होने के कारण कार्यालय में अनावश्यक भीड़ कम रहे। उन्होंने कहा कि सरकार और वरीय अधिकारियों से प्राप्त सभी निर्देशों का समय पर और पूरी गंभीरता के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

img 20260526 wa00099066289279045682001
img 20260526 wa00108135082118417497855

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!