Search

May 26, 2026 10:53 pm

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक, डीसी ने दिया जनजागरूकता तेज करने का निर्देश

पाकुड़। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पाकुड़ एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि झारखंड में SIR की क्वालीफाइंग डेट 01 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। डीसी ने अनमैप्ड मतदाताओं की सूची के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि जिन मतदाताओं का नाम इस सूची में है, वे बीएलओ से संपर्क कर अपनी मैपिंग प्रक्रिया पूरी करें। बैठक में सभी राजनीतिक दलों से सभी मतदान केंद्रों पर शीघ्र बीएलए-2 की प्रतिनियुक्ति करने और अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान तेज करने का आग्रह किया गया। साथ ही दावा एवं आपत्ति, आवश्यक दस्तावेज, घर-घर सत्यापन, प्रशिक्षण सहित पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की गई और राजनीतिक दलों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

SIR कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां

20.06.2026 से 29.06.2026: प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग

30.06.2026 से 29.07.2026: बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन

05.08.2026: ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन

05.08.2026 से 04.09.2026: दावा एवं आपत्ति

07.10.2026: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन

img 20260526 wa0017182847712677803591
img 20260526 wa0014251755964864830502

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!