Search

May 27, 2026 10:14 pm

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

हिरणपुर (पाकुड़): नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी गंगासागर तुरी उर्फ छोटू को पुलिस ने बीते मंगलवार रात को मुर्गाडांगा गांव से गिरफ्तार किया। जिसे बुधवार को न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेज दिया गया। एक गांव के नाबालिग लड़की को शादी की झांसा देकर आरोपी बीते 24 मई की रात को भगा ले गया था। इसको लेकर थाना में पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज की गई थी। पुलिस ने छापेमारी कर नाबालिग लड़की को बरामद किया। वही आरोपी को भी मौके से ही गिरफ्तार किया गया था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सघन छापेमारी कर लड़की को बरामद किया। वही प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक उपास्थापन में भेजा गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!