राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): घाघरजानि स्थित अंचल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को जन समाधान दिवस आयोजित की गई। जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने उपस्थित लोगों से विवादों से सम्बंधित विस्तृत जानकारी लिया ।विपतपुर मौजा स्थित जमाबन्दी संख्या 50 अंतर्गत 10 बीघा, 15 कठ्ठा ,18 धुर जमीन वर्षो से विवादित है। इस विवादित जमीन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा अंचलाधिकारी मनोज कुमार को रिसीवर नियुक्त किया गया था। इस दौरान सीओ ने उक्त जमीन को एक वर्ष के लिए 19400 रुपये में इसी मौजा के होपना मुर्मू को डाक में दे दिया गया। इसके अलावे हाथकाठी निवासी निहार रंजन दास , मो.इस्राइल तोड़ाई व सुंदरपुर निवासी बंकिम सेन की जमीन विवाद को लेकर सुनवाई हुई। कार्यक्रम में आये सात लोगो की जाति , आय व निवास प्रमाणपत्र का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक सुमन सौरभ , नाजिर प्रेम प्रकाश हेम्ब्रम , राजस्व कर्मचारी प्रकाश मुर्मू , संजय सरदार , प्रमिला कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।






