Search

June 14, 2026 10:34 pm

रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन, रामगढ़ द्वारा मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन

अक्षय कुमार

रामगढ़। रविवार को पटेल छात्रावास में रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन, रामगढ़ द्वारा जिले के शैक्षणिक विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने के उद्देश्य से “मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

img 20260614 wa0129938862741133591086

यह कार्यक्रम पटेल छात्रावासमें भव्य तरीके से आयोजन किया गया जिसमें रामगढ़ जिले के 50 से अधिक विद्यालयों के 500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षाविद्, उद्योगपति, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी पियूष चौधरी, आईपीएल फैक्ट्री गोला के प्रबंध निदेशक तथा बिहार फाउंड्री रामगढ़ के प्रबंध निदेशक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आशीष कुमार, अध्यक्ष, रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन द्वारा की गई। संस्था के सचिव राकेश कुमार, निदेशक डॉ. अशोक कुमार, करियर काउंसलर उदित कुमार, डॉ. डी. महतो (प्राचार्य, मनराखन महतो बी.एड. कॉलेज, रांची) तथा मीना कुमारी (प्रशासिका, मनराखन महतो बी.एड. कॉलेज, रांची) भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किये।

img 20260614 wa01317475136681645336821
img 20260614 wa01307378687787996440427

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें करियर संबंधी उचित मार्गदर्शन दिया गया, ताकि वे अपने भविष्य की दिशा को बेहतर तरीके से तय कर सकें। आयोजन को लेकर जिले के शैक्षणिक जगत में उत्साह का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों शामिल हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुमार ,नागेंद्र कुमार महतो ,नागेंद्र कुमार विश्वजीत कुमार ,विवेक कुमार दिवाकर कुमार ,राकेश कुमार पुष्पा कुमारी, ममता कुमारी, नवकुमार महतो, सुरेंद्र महतो, विशाल तथा अन्य का सहयोग रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!