Search

July 5, 2026 4:36 am

जमीन फर्जीवाड़े मामले में 5 साल से फरार महिला वारंटी गिरफ्तार, भेजी गई जेल।

पाकुड़। मुफस्सिल थाना पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी मामले में करीब पांच वर्षों से फरार चल रही महिला वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान रानीपुर निवासी यालेमा बेवा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यालेमा बेवा के खिलाफ वर्ष 2021 में जमीन के गलत तरीके से हस्तांतरण से जुड़े मामले में न्यायालय में मामला चल रहा था। इस मामले में न्यायालय द्वारा सीसी नंबर 328/21 के तहत वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से ही वह फरार चल रही थी। इधर, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि महिला वारंटी रामचंद्रपुर स्थित एक रिश्तेदार के घर में छिपी हुई है। सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!